Wednesday, February 25, 2026
Homeशिक्षाकरियर गाइडेंस सेमिनार में विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, वक्ता बोले-प्रतियोगी...

करियर गाइडेंस सेमिनार में विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, वक्ता बोले-प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए लक्ष्य निर्धारण व समय प्रबंधन जरूरी

केकड़ी, 25 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुराना कोटा रोड स्थित द वाइब्रेंट एकेडमी में बुधवार को करियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। इस विशेष सत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व अभिभावकों ने भाग लेकर करियर की बारीकियों को समझा। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता असिस्टेंट कमांडेंट (UPSC चयनित) रेनू नेहरा रही। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए सटीक रणनीतियों, लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन व आत्मविश्वास के महत्व पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच व सही दिशा में किए गए प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका नेहरा ने अत्यंत सरल व प्रेरक शैली में उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया।

लक्ष्य के प्रति स्पष्टता है जरूरी: विद्यालय के मुख्य प्रबंधक डॉ. महेन्द्र सिंह डूडी ने सेमिनार के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ऐसे आयोजनों का मुख्य लक्ष्य विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के प्रति जागरूक करना व उन्हें सही दिशा दिखाना है। उन्होंने कहा कि सही मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व लक्ष्य के प्रति स्पष्टता विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन द्वारा अतिथि वक्ता का सम्मान किया गया। विद्यार्थियों व अभिभावकों ने इस सार्थक पहल के लिए विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ सदस्य व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES