Homeसामाजिकस्मृति में सेवा का संकल्प: लायंस क्लब ने 150 असहाय प्रभुजनों को...

स्मृति में सेवा का संकल्प: लायंस क्लब ने 150 असहाय प्रभुजनों को कराया भोजन

केकड़ी, 03 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब केकड़ी की ओर से स्वर्गीय सीताराम चौधरी की पुण्य स्मृति में गुरुवार को सावर स्थित सोशल मीडिया आश्रम (राज भाई सेवा संस्थान) में सेवा कार्य आयोजित किया गया। इस दौरान क्लब से जुड़े परिवारजनों की ओर से 150 प्रभुजनों को भोजन करवाया गया। अध्यक्ष दिनेश स्वरूप मेवाड़ा ने बताया कि सीमा चौधरी, हिमांशु चौधरी, रिया चौधरी एवं प्रियांशु चौधरी (उगाई वालों) की ओर से स्वर्गीय सीताराम चौधरी की पुण्य स्मृति को सेवा एवं परोपकार के माध्यम से सार्थक श्रद्धांजलि अर्पित की गई। क्लब प्रशासक  दिनेश गर्ग ने कहा कि जरूरतमंद एवं असहाय लोगों की सेवा करना समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। ऐसे सेवा कार्य समाज में सहयोग, संवेदना एवं परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं।

कोषाध्यक्ष दीपिका का किया अभिनंदन: इस अवसर पर सेवा कार्य में सहयोग के लिए क्लब पदाधिकारियों ने सोशल मीडिया आश्रम की कोषाध्यक्ष दीपिका का अभिनंदन किया। क्लब सचिव विकास माहेश्वरी ने बताया कि सेवा कार्य में कोषाध्यक्ष आशाराम जांगिड़, जगदीश फतेहपुरिया, अरुण जांगिड़, नरेंद्र मेवाड़ा, विनय पांड्या, सीमा व्यास, रोमीता पारीक, डॉ. रामेश्वर चौधरी, सावित्री राठी, कैलाशी देवी सोनी, आशा विजयवर्गीय, सीमा सोमानी एवं सरिता सोनी सहित अन्य सेवाभावी सदस्यों ने सहयोग प्रदान किया।

RELATED ARTICLES