Homeक्राइम न्यूजचाकू की नोक पर युवती से रातभर दुष्कर्म; दो नामजद आरोपियों के...

चाकू की नोक पर युवती से रातभर दुष्कर्म; दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज, पुलिस उप अधीक्षक ने संभाली जांच की कमान

केकड़ी, 09 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर थाना क्षेत्र में एक 21 वर्षीय युवती के साथ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि 5 अप्रैल की रात करीब 8 बजे जब वह शौच के लिए घर से बाहर गई, तब वापस लौटते समय दो युवकों ने उसे जबरन पकड़ लिया। आरोपियों ने उसका मुंह बंद कर पास के एक खाली मकान में ले जाकर उसे बंधक बना लिया। आरोपियों ने उसे चाकू दिखाकर डराया-धमकाया व रातभर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान आए है।

पुलिस उप अधीक्षक ने शुरू की जांच: अगले दिन सुबह करीब 5 बजे आरोपियों ने उसे छोड़ा, जिसके बाद वह घर पहुंची। शुरुआती डर व सहम जाने के कारण उसने तुरंत परिजनों को आपबीती नहीं सुनाई, लेकिन बाद में हिम्मत जुटाकर माता-पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके पश्चात परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे व मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जांच पुलिस उपाधीक्षक हर्षित शर्मा द्वारा की जा रही है। उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच जारी है।

RELATED ARTICLES