Thursday, February 26, 2026
Homeखेलकूदएबीवीपी का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, विविध स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने...

एबीवीपी का दो दिवसीय खेल महोत्सव संपन्न, विविध स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को किया सम्मानित

केकड़ी, 25 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल महोत्सव बुधवार को पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया व अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खेल महोत्सव के दौरान छात्र वर्ग के लिए क्रिकेट तथा छात्रा वर्ग के लिए खो-खो व बैडमिंटन स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में राजकीय नर्सिंग इंस्टीट्यूट, राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय व राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय की टीमों ने अपना कौशल दिखाया।

सर्वांगीण विकास पर दिया जोर: समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्या भारती के क्षेत्रीय सह कोष प्रमुख कृष्ण गोपाल कुमावत व विशिष्ट अतिथि राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय के प्राचार्य गिरिराज साहू ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने खेल को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में नगर मंत्री प्रवीण सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।

केकड़ी: एबीवीपी के खेल महोत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थी।

ये रहे विजेता: रोमांचक क्रिकेट मुकाबले में राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय की टीम विजेता रही, जबकि राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय की टीम को उपविजेता के खिताब से संतोष करना पड़ा। खेलों के सफल संचालन में नितेश खटीक ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर परिषद के जिला संयोजक अभिलेख व्यास, प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक ललित मेवाड़ा, तेजराज मेवाड़ा, नगर सहमंत्री अवनीश जांगिड़, कीर्तिवर्धन सिंह राठौड़ व अंश राजवंशी सहित अनेक कार्यकर्ता व विद्यार्थी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES