Thursday, October 8, 2026
Home शासन प्रशासन एईएन विक्रम जोरवाल ने संभाला नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार, अनिता...

एईएन विक्रम जोरवाल ने संभाला नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार, अनिता खींचड़ के ज्वाइन नहीं करने पर जिला कलक्टर ने जारी किए आदेश

केकड़ी: नगर परिषद आयुक्त का पदभार ग्रहण करते एईएन विक्रम जोरवाल।

केकड़ी, 23 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नगर परिषद केकड़ी में आयुक्त के पद पर स्थानांतरणाधीन अनीता खींचड़ द्वारा कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने नगर परिषद केकड़ी में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत विक्रम जोरवाल को नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपने के आदेश जारी किए है। आ​देश जारी होने के साथ ही विक्रम जोरवाल ने नगर परिषद आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया।

परिषदकर्मियों ने किया स्वागत आयुक्त का पद ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए जोरवाल ने बताया कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के तहत अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करना उनकी पहली प्राथमिकता है। शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव उपाय किए जाएंगे। शुरूआत में परिषदकर्मियों ने जोरवाल का स्वागत किया। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी रामगोपाल डांगा, सहायक नगर नियोजक संजय सारस्वत सहित नगर परिषद के अन्य परिषदकर्मी मौजूद रहे।