Homeविधिक सेवान्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन ने किया पौधारोपण, 51 पौधे लगाकर अधिवक्ताओं...

न्यायालय परिसर में बार एसोसिएशन ने किया पौधारोपण, 51 पौधे लगाकर अधिवक्ताओं ने लिया संरक्षण का संकल्प

केकड़ी, 17 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के उपलक्ष्य में जिला बार एसोसिएशन केकड़ी द्वारा न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया। बार अध्यक्ष सीताराम कुमावत ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन द्वारा न्यायालय परिसर में 51 पौधे लगाए गए। पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए एक अनूठी पहल के तहत प्रत्येक पौधे के पालन-पोषण व संरक्षण की जिम्मेदारी एक-एक अधिवक्ता को सौंपी गई है। अध्यक्ष कुमावत ने कहा कि न्याय के मंदिर को हरित व स्वच्छ बनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री के एक पेड़ मां के नामअभियान से ली प्रेरणा: बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मनोज आहुजा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि न्यायालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण को स्वच्छ रखने में हम सभी को अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भी एक पेड़ मां के नामअभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है व प्रत्येक नागरिक से एक पेड़ लगाने का आह्वान किया जा रहा है, जिससे प्रेरित होकर आज यह पुनीत कार्य किया गया है।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं की रही उपस्थिति: इस मौके पर बार एसोसिएशन के सचिव समकित जैन, उपाध्यक्ष द्वारका प्रसाद पंचोली, कोषाध्यक्ष रविशंकर पंवार, पुस्तकालय अध्यक्ष आदित्य भान सिंह राठौड़, सांस्कृतिक सचिव फरीद खान मंसूरी, सह कोषाध्यक्ष आशा पाराशर व सदस्य सानिया सेन मौजूद रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष रामावतार मीणा, वरिष्ठ अधिवक्ता नवल किशोर पारीक, अब्दुल सलीम गोरी, महेंद्र चौधरी, धर्मेंद्रसिंह राठौड़, मुकेश शर्मा, रोडूमल सोलंकी, अब्दुल रहीम गोरी, गजेन्द्र पाराशर, नरेंद्र लोधा व डीएल वर्मा सहित अनेक प्रबुद्ध अधिवक्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव समकित जैन ने सभी उपस्थित अतिथियों व अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES