Thursday, April 17, 2025
Homeविधिक सेवाबार चुनाव: अंतिम दौर में पहुंचा प्रचार अभियान... दावेदारों ने की वोटरों...

बार चुनाव: अंतिम दौर में पहुंचा प्रचार अभियान… दावेदारों ने की वोटरों से मनुहार, अबकी बार लगाओ बेड़ा पार…

महासचिव पद के प्रत्याशी कालूराम गुर्जर, मुकेश शर्मा व विशाल राजपुरोहित (फाइल फोटो)

केकड़ी, 10 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बार एसोसिएशन केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी के विभिन्न पदों पर चुनावों के लिए मतदान 13 दिसम्बर 2024 गुरुवार को होगा। इस बार के चुनावों में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, वित्त सचिव व पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला है। वहीं महासचिव का पद त्रिकोणीय संघर्ष में फंसा हुआ है। उपाध्यक्ष व सामाजिक एवं कल्याण सचिव समेत कार्यकारिणी के चार पदों पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी कमलेश कुमार शर्मा व धर्मेन्द्र सिंह राठौड़ (फाइल फोटो)
वित्त सचिव पद के प्रत्याशी रामेश्वर कुमावत व दुर्गालाल वर्मा (फाइल फोटो)

इनके बीच है मुकाबला मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि अध्यक्ष पद पर मनोज आहूजा व रामसिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार शर्मा व धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, वित्त सचिव पद पर रामेश्वर कुमावत व दुर्गालाल वर्मा एवं पुस्तकालयाध्यक्ष पद पर अतुल दाधीच व इमदाद अली के बीच सीधा मुकबला है। वहीं महासचिव पद के लिए कालूराम गुर्जर, मुकेश शर्मा व विशाल राजपुरोहित के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है।

ये हुए निर्विरोध निर्वाचित सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट नवल किशोर पारीक ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर शिवप्रसाद पाराशर, सामाजिक एवं कल्याण सचिव पद पर सचिन कुमार राव एवं कार्यकारिणी सदस्यों के चारों पदों पर आदिल कुरैशी, नन्दलाल बैरवा, रविन्द्र कुमार मेवाड़ा व रेहान नकवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।

पुस्तकालयाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अतुल दाधीच व इमदाद अली (फाइल फोटो)
निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी उपाध्यक्ष शिवप्रसाद पाराशर, सचिन कुमार राव, आदिल कुरैशी, नन्दलाल बैरवा, रविन्द्र कुमार मेवाड़ा व रेहान नकवी (फाइल फोटो)

सुबह 9.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा मतदान सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट लैंसी झंवर ने बताया कि मतदान 13 दिसम्बर को सुबह 9.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद सायं 4 बजे से मतगणना शुरु होगी। मतगणना के तुरन्त बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इस बार वन बार वन वोट का नियम लागू किया गया है। इन चुनावों में कुल 189 वकील मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

RELATED ARTICLES