Tuesday, April 22, 2025
Homeविधिक सेवाबार चुनाव: नाम वापसी के साथ साफ हुई मुकाबले की तस्वीर, अध्यक्ष...

बार चुनाव: नाम वापसी के साथ साफ हुई मुकाबले की तस्वीर, अध्यक्ष पद पर होगी सीधी टक्कर, उपाध्यक्ष व सामाजिक कल्याण सचिव समेत कार्यकारिणी के चारों पदों पर हुआ निर्विरोध निर्वाचन

केकड़ी, 07 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बार एसोसिएशन केकड़ी की नवीन कार्यकारिणी के लिए होने वाले चुनावों की नामांकन प्रक्रिया के तहत शनिवार को नाम वापसी का समय समाप्त होने के साथ ही मुकाबले की तस्वीर साफ हो गई। यहां अध्यक्ष पद के लिए सीधा संघर्ष होगा। वहीं उपाध्यक्ष व सामाजिक एवं कल्याण सचिव समेत कार्यकारिणी के चारों पदों पर एक—ए​​क नाम शेष रहने से छहों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।

इनके बीच होगा मुकाबला मुख्य निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट भंवर सिंह राठौड़ ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए मनोज आहूजा व रामसिंह राठौड़, महासचिव पद के लिए विशाल राजपुरोहित, कालूराम गुर्जर व मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए कमलेश कुमार शर्मा व धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, वित्त सचिव पद के लिए रामेश्वर कुमावत व दुर्गालाल वर्मा एवं पुस्तकालयाध्यक्ष पद के लिए अतुल दाधीच व इमदाद अली के बीच चुनाव होगा।

केकड़ी: निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारी शिवप्रसाद पाराशर, सचिन कुमार राव, आदिल कुरैशी, नन्दलाल बैरवा, रविन्द्र कुमार मेवाड़ा व रेहान नकवी।

इनका हुआ निर्विरोध निर्वाचन सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट नवल किशोर पारीक ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर शिवप्रसाद पाराशर, सामाजिक एवं कल्याण सचिव पद पर सचिन कुमार राव एवं कार्यकारिणी सदस्यों के चारों पदों पर आदिल कुरैशी, नन्दलाल बैरवा, रविन्द्र कुमार मेवाड़ा व रेहान नकवी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।

केकड़ी: बार एसोसिएशन के चुनावों में निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते अधिवक्तागण।

189 वकील करेंगे मताधिकार का प्रयोग सहायक निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट लैंसी झंवर ने बताया कि मतदान 13 दिसम्बर को सुबह 9.30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के बाद सायं 4 बजे से मतगणना शुरु होगी। मतगणना के तुरन्त बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। इस बार वन बार वन वोट का नियम लागू किया गया है। इन चुनावों में कुल 189 वकील मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

RELATED ARTICLES