Tuesday, January 20, 2026
Homeराजनीतिगोसेवा के साथ मनाएंगे भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन, अस्पताल...

गोसेवा के साथ मनाएंगे भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन, अस्पताल में बांटेंगे फल

केकड़ी, 23 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): खो—खो संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं भाजपा नेता भंवर सिंह पलाड़ा का जन्मदिन मंगलवार को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ता राम अवतार सिखवाल ने बताया कि इस अवसर पर सुबह राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती रोगियों को फल वितरण किया जाएगा। इसके बाद गोशाला में गायों को गुड़ व हरा चारा खिलाकर पलाड़ा के खुशहाल जीवन की कामना की जाएगी। सिखवाल ने बताया कि बाद में केकड़ी के सभी समर्थक अजमेर पहुंचकर पलाड़ा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे।

RELATED ARTICLES