Wednesday, April 23, 2025
Homeराजनीतिएक सितम्बर को शुरु होगा भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र...

एक सितम्बर को शुरु होगा भाजपा का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भरेंगे पहला फॉर्म

केकड़ी, 26 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल कार्य समिति की बैठक रविवार रात्रि को पोकी नाडी बालाजी परिसर में मंडल अध्यक्ष अनिल राठी की अध्यक्षता एवं जिला प्रभारी व जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर के आतिथ्य में संपन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में मंडल अध्यक्ष अनिल राठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान प्रत्येक छह वर्ष में चलाया जाता है। जिसमें सभी को नए सिरे से सदस्यता लेनी होती है। आगामी 1 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सदस्यता ग्रहण कर अभियान का शुभारंभ करेंगे। भाजपा का सदस्य बनने के लिए टोल फ्री नंबर 8800002024 पर मिस्ड कॉल करनी होगी। मिस्ड कॉल के बाद एक लिंक प्राप्त होगा। जिस पर संपूर्ण जानकारी भरी जाएगी। इसके बाद सेंट्रल सिस्टम पर सदस्यता अपडेट हो जाएगी।

हर वर्ग को जोड़ने का किया आह्वान प्रभारी रामकिशन गुर्जर ने सदस्यता अभियान को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचने व हर तबके को इससे जोड़ने का आह्वान किया। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांव, गरीब, किसान, मजदूर सभी वर्गों की पार्टी है और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। हम सबकी जिम्मेदारी बनती है कि जो हमारा स्थान आज है उसको बनाए रखें व अधिक से अधिक संख्या में अधिक से अधिक परिवारों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाएं। सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक मनोज कुमावत ने बताया कि पार्टी नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य से अधिक सदस्य बनाए जाएंगे। सदस्यता अभियान के सहसंयोजक अर्जुन सिंह शक्तावत ने बताया कि केकड़ी शहर मंडल के 28 बूथों पर संयोजक व प्रभारी लगाए गए है। ये सदस्यता अभियान में सहयोग करेंगे।

ये रहे मौजूद इस मौके पर महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी, मंडल महामंत्री रामबाबू सागरिया व कमल सांखला, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री जाकिर मंसूरी, मंडल मंत्री सुरेश चंद्र सेन, विनोद विजय, पार्षद कैलाश चौधरी, सुरेश चौधरी, एससी मोर्चा अध्यक्ष संजय बेनीवाल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सीके बोयत, आईटी संयोजक अमन चौधरी, युवा मोर्चा पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर व्यास, पूर्व मंडल अध्यक्ष कन्हैयालाल जेतवाल, महावीर राठी, अभिषेक जैन, नोरत मल मूंदड़ा, मनीष नामा, कर्मचारी नेता सीताराम वैष्णव, दशरथ चौधरी, रामप्रसाद रैगर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES