Homeक्राइम न्यूजलूट व हत्या के प्रयास का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, 9 साल बाद...

लूट व हत्या के प्रयास का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, 9 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे

केकड़ी, 30 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भिनाय थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास व लूट के मामले में पिछले 9 वर्षों से फरार चल रहे 15,000 रुपए के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 10 मार्च 2017 को मसूदा निवासी परिवादी जगदीश दरोगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपियों ने उसके भाई के साथ बेरहमी से मारपीट की, उसके हाथ-पैर तोड़ दिए व रुपए लूटकर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में ही आरोपी शंकर सिंह, सलमान व कमालुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि मुख्य आरोपी श्याम लाल फरार चल रहा था।

ऐसे हुई गिरफ्तारी: पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन, अ​तिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन एवं भिनाय थानाधिकारी ओमप्रकाश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण व मुखबिरों की सहायता से आरोपी की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी। निरंतर प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी श्याम लाल (29) पुत्र रतन लाल गुर्जर को धर दबोचा। आरोपी मूल रूप से फागी (जयपुर ग्रामीण) का निवासी है व वर्तमान में टोडारायसिंह (टोंक) क्षेत्र में रह रहा था। इस गिरफ्तारी में थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा, एएसआई गिरधारी सिंह, हेड कांस्टेबल भागचंद (विशेष योगदान), कांस्टेबल ओमसिंह, सुनील व महेश की मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES