Homeसमाजतीन दिवसीय दधीचि जयंती महोत्सव का समापन, शोभायात्रा में उमड़ा समाज, मेधावी...

तीन दिवसीय दधीचि जयंती महोत्सव का समापन, शोभायात्रा में उमड़ा समाज, मेधावी विद्यार्थी एवं प्रतिभागियों को किया सम्मानित

केकड़ी, 19 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): त्याग व समर्पण के प्रतीक महर्षि दधीचि की जयंती के अवसर पर दाधीच समाज की ओर से तीन दिवसीय महोत्सव का भव्य आयोजन हुआ। जयंती के दिन महर्षि दधीचि की जय-जयकार के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। समाजबंधुओं ने महर्षि दधीचि के त्याग व अतुलनीय योगदान को स्मरण करते हुए श्रद्धा व्यक्त की। शोभायात्रा का शुभारंभ दाधीच शिव बगीची से हुआ। समाजबंधु महर्षि दधीचि के जयकारे लगाते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरे। मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। श्रद्धा व उत्साह से सराबोर वातावरण में शोभायात्रा वापस दाधीच शिव बगीची पहुंची, जहां महाआरती का आयोजन किया गया।

त्याग प्रसंगों पर हुई चर्चा: महोत्सव के तहत आयोजित अधिवेशन में समाज के कोषाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी ने आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। समारोह में वक्ताओं ने महर्षि दधीचि के त्याग से जुड़े पौराणिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए उनके जीवन से मिलने वाली प्रेरणा पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महर्षि दधीचि का जीवन लोककल्याण, त्याग व समर्पण की ऐसी मिसाल है, जो सदैव प्रेरणा देता है। समारोह को समाज अध्यक्ष मुंशी हरिप्रसाद शर्मा, संरक्षक छीतर मल दाधीच, कैलाश चंद्र दाधीच, बद्री विशाल दाधीच, कृष्ण गोपाल शर्मा, राधाकृष्ण जोशी, राजेंद्र कुमार शर्मा, राधेश्याम दाधीच, कोषाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी, सचिव भारत भूषण दाधीच, जगदीश प्रसाद दाधीच व मिठ्ठन लाल शास्त्री आदि ने संबोधित किया।

केकड़ी: महर्षि दधीचि जयंती पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल समाजबंधु।

मेधावी विद्यार्थियों और प्रतिभागियों का हुआ सम्मान: तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहीं समाज के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मनीष दाधीच के संयोजन में भगवान का पाठ व सुंदरकांड का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम में कवि बुद्धि प्रकाश दाधीच, रामपाल शर्मा, प्रकाश जोशी, अतुल दाधीच, ज्ञान प्रकाश दाधीच, चंद्रप्रकाश दाधीच, राधेश्याम दाधीच, दुर्गा प्रसाद शर्मा, लादूराम दाधीच, दीपक दाधीच, सुबोध दाधीच, महेश शर्मा, अशोक व्यास, रामनारायण ईनाणी, अनिल दत्त शर्मा, अभिषेक दाधीच, अभिषेक ईनाणी, अजय कांत दाधीच, नंदकिशोर तिवारी, भीकम तिवारी, नरेंद्र ईनाणी व कमल ईनाणी आदि समाजबंधुओं ने सराहनीय योगदान दिया।

RELATED ARTICLES