Thursday, October 8, 2026
Home क्राइम न्यूज डाई नदी की रपट पार करते समय तेज बहाव में बहा कंटेनर,...

डाई नदी की रपट पार करते समय तेज बहाव में बहा कंटेनर, लोगों ने चालक को किया रेस्क्यू

केकड़ी: डाई नदी की रपट में बहे कंटेनर पर चढ़ा चालक एवं कंटेनर चालक को सुरक्षित बाहर निकालता युवक।

केकड़ी, 08 सितम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिले में पिछले एक माह से बारिश का सिलसिला जारी है। लगातार हो रही बारिश के कारण अधिकतर जलाशय लबालब हो चुके है। अधिकांश जलाशय की चादर चल रही है, वहीं अधिकतर रास्तों में नदी नालों आदि की रपट पर पानी बह रहा है। रविवार सुबह जयपुर रोड पर डाई नदी की रपट में एक कंटेनर बह गया। कंटेनर के पलटने पर चालक कंटेनर के ऊपर चढ़ गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया।

बांध की चल रही है चादर गौरतलब है कि डाई नदी लगातार तीसरे दिन भी उफान पर होने के चलते लसाड़िया बांध की चादर चल रही है। जिसके चलते जयपुर रोड पर धुंवालिया के पास रपट पर तेज बहाव से पानी बह रहा है। रपट पर दो फीट तक पानी बहने के कारण पिछले तीन दिन से जयपुर मार्ग पूरी तरह से बंद है। रपट पर पानी आने के बावजूद लोग अपनी जान जोखिम में डालकर वाहन निकाल रहे हैं। प्रशासन की और से पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं, लेकिन किसी प्रकार की कोई सख्ती नहीं है।

 

केकड़ी: डाई नदी की रपट के दोनों तरफ बबूल व मिट्टी डालकर बंद किय गया रास्ता।

बंद किया रास्ता अलसुबह भी एक ट्रक चालक ने ट्रक को निकालने की कोशिश की। इस दौरान पानी के तेज बहाव में नदी के बीच में ट्रक फंस गया। जिसे कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। पुलिस व प्रशासन की और से रास्ते को बंद नहीं करने के चलते इस मार्ग पर बड़े वाहन चालक जान जोखिम में डालकर जबरदस्ती आवागमन कर रहे थे। लेकिन कंटेनर बहने का समाचार मिलने के बाद प्रशासन ने दोनों तरफ बबूल की झाड़िया एवं मिट्टी डालकर रस्ते को पूरी तरह बंद करवा दिया है।