Homeशिक्षाविद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक मुक्ति का दिया...

विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली, पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक मुक्ति का दिया संदेश

केकड़ी, 29 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मिशन लाइफ यूथ एंड इको क्लब व राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण संरक्षण, सिंगल यूज़ प्लास्टिक के दुष्प्रभावों व स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य गोपाल लाल रेगर ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों व उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए पर्यावरण संरक्षण को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधारोपण करने, स्वच्छता बनाए रखने व सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने का संकल्प दिलाया।

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली: इको क्लब प्रभारी देवेंद्र धांधोलिया व राष्ट्रीय आविष्कार अभियान प्रभारी परिचय पांड्या के नेतृत्व में निकाली गई रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई। रैली पुलिस थाना, न्यायालय परिसर, बस स्टैंड, नगरपालिका व शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान विद्यार्थियों के हाथों में पर्यावरण संरक्षण के संदेश लिखी पट्टिकाएं थीं और वे पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ”, “सिंगल यूज़ प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति से नाता जोड़ोस्वच्छता अपनाएँ, स्वस्थ जीवन पाएँजैसे गगनभेदी नारे लगाते हुए चल रहे थे। विद्यार्थियों ने आमजन से प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े व जूट के थैलों का उपयोग करने और आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने का आह्वान किया।

स्टाफ का रहा सराहनीय सहयोग: रैली में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं, कार्मिकों व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्याख्याता सांवरा गुर्जर, नंदकिशोर गुर्जर, गुलाबचंद बलाई, जुगल किशोर झाकल, रमेश डसानिया, सुरेश कुमार चौधरी, सुधीर चंदेल, शंकर लाल रेगर, संजय सैनी, विनोद जैन, पारस जैन, हेमंत भगत, हंसराज मीना, वेणु सेन, रेखा शर्मा, गायत्री धाकड़, रेखा गौतम, रमा दाधीच, अनिता सैनी, लीला रावत, अध्यापिका सरिता साहू व लैब असिस्टेंट उत्कर्ष सुजेडिया सहित समस्त विद्यालय परिवार का सराहनीय सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES