Homeक्राइम न्यूजनियति का क्रूर खेल: पहले बेटा, अब शिक्षक पिता सड़क हादसे का...

नियति का क्रूर खेल: पहले बेटा, अब शिक्षक पिता सड़क हादसे का शिकार, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

केकड़ी, 17 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर-कोटा राजमार्ग पर बीती रात सड़क दुर्घटना में बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजमेर-कोटा राजमार्ग पर कीरों का झोपड़ा के निकट बुधवार देर रात को सावर की ओर से आ रहे एक मिनी ट्रक ने केकड़ी की तरफ से जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में गणेशपुरा निवासी शिक्षक गोपाल मीणा (55) पुत्र मथुरा लाल मीणा की मौत हो गई।

चालक हुआ रफूचक्कर दुर्घटना के बाद ड्राइवर ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर सदर पुलिस थाने के हेड कॉन्स्टेबल राजेश मीणा मय पुलिस जाब्ते के मौके पर पहुंचे और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। गुरुवार सुबह पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस दुर्घटना के मामले की जांच कर रही है।

केकड़ी: राजकीय जिला अस्पताल में मृतक एवं उसके परिजन।

फा​रकिया स्कूल में है अध्यापक गोपाल मीणा फारकिया स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। मृतक के एक ही पुत्र था जिसकी पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी है। मृतक गोपाल मीणा भांडावास में आयोजित एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान मिनी ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे मौत हो गई।

RELATED ARTICLES