Monday, September 15, 2025
Homeशासन प्रशासनदीपांशु सांगवान होंगे केकड़ी के उपखण्ड अधिकारी, राज्य सरकार ने जारी किए...

दीपांशु सांगवान होंगे केकड़ी के उपखण्ड अधिकारी, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

आरएएस दीपांशु सांगवान, नवनियुक्त उपखण्ड अधिकारी, केकड़ी

केकड़ी, 15 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आरएएस दीपांशु सांगवान केकड़ी के नए उपखंड अधिकारी होंगे। वे वर्तमान उपखंड अधिकारी सुभाष चन्द्र हेमानी का स्थान लेंगे। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह ने सोमवार को एक आदेश जारी कर 222 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए है। केकड़ी के नवनियुक्त उपखंड अधिकारी दीपांशु सांगवान वर्तमान में प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग बारां में सहायक निदेशक लोक सेवाएं के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। हेमानी का तबादला सरवाड़ उपखण्ड अधिकारी के पद पर किया गया है।

RELATED ARTICLES