Saturday, March 15, 2025
Homeसमाजजयंती समारोह के बारे में की चर्चा, लिए अनेक निर्णय, पोस्टर का...

जयंती समारोह के बारे में की चर्चा, लिए अनेक निर्णय, पोस्टर का विमोचन कर शुरू किया प्रचार अभियान

केकड़ी, 10 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री राजपूत सभा अजमेर की जिला एवं तहसील कार्यकारिणी की बैठक श्री जगदम्बा छात्रावास में आयोजित की गई। अध्यक्षता सभा के जिला अध्यक्ष महेन्द्र सिंह ढोस ने की। बैठक में आगामी 17 नवंबर 2024 को जयपुर के आयोजित जयपुर के संस्थापक महाराजा सवाई जयसिंह की जयंती समारोह के बारे में चर्चा की गई एवं अधिक से अधिक समाजबंधुओं को आयोजन में शामिल करने की रणनीति बनाई गई। इसी के साथ आयोजन के पोस्टर का विमोचन कर प्रचार प्रसार अभियान की शुरुआत की गई। ढोस ने बताया कि कार्यक्रम में जाने वाले लोगों के लिए बसों का इंतजाम किया जाएगा।

ये रहे मौजूद इस मौके पर विजय राज सिंह जालियां, जसवंत सिंह डोराई, महामंत्री बहादुर सिंह पिपलाज, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह गौड़, सावर उपप्रधान प्रभाकरण सिंह बिसुंदनी, श्री राजपूत सभा तहसील अध्यक्ष सरवाड़ केशर सिंह ढिगारिया, श्री राजपूत सभा केकड़ी तहसील अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौसला, दशरथ सिंह भराई, रविन्द्र सिंह पिपलाज, भगवान सिंह देवगांव, शिवराज सिंह प्रान्हेड़ा, दशरथ सिंह पिपलाज, शक्ति सिंह हरपुरा, भगवान सिंह निमोद, विक्रम सिंह नयावास, नरेन्द्र सिंह कनेई, प्रेम सिंह चौसला, हितेंद्र सिंह जैतपुरा, भगवान सिंह उनियारा, दिग्विजय सिंह कन्नौज, प्रभु सिंह निमोद, श्रवण सिंह सापुण्दा आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES