Homeसामाजिकअंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श, 27 मार्च को होगी अगली...

अंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श, 27 मार्च को होगी अगली बैठक

केकड़ी, 22 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बाबा साहब डॉ. बी.आर. अंबेडकर की जयंती को भव्य रूप से मनाने के संबंध में रविवार को नगर पालिका में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। भंवर लाल चौहान की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में जयंती महोत्सव को यादगार बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक के दौरान शहर में भव्य जुलूस निकालने व विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन पर गहन चर्चा हुई। उपस्थित वक्ताओं ने कार्यक्रम को गरिमामय ढंग से आयोजित करने के लिए अपने सुझाव साझा किए।

ये बने सहभागी: बैठक के दोरान प्रेमचंद मोची, महेश बोयत, धनरूप रेगर, एडवोकेट रोडूमल सोलंकी सहित अन्य ने विचार व्यक्त किए। इस मोके पर संदीप कसोटिया, कमल किशोर बूलीवाल, नोरत मल रेगर, धनराज मेघवंशी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रवक्ता राजेश मेघवंशी ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की आगामी तैयारियों के लिए अगली बैठक 27 मार्च 2026 को पुनः नगर पालिका में आयोजित की जाएगी।

RELATED ARTICLES