केकड़ी, 06 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री दिगम्बर जैन महिला मण्डल के तत्वावधान में दिवाली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष सीमा शाह ने बताया कि शुरुआत में मीनाक्षाी पाटनी ने मंगलाचरण गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर सोलह उपवास करने पर सुनिता कासलीवाल एवं दस उपवास करने पर सुनिता बाकलीवाल व रेखा पाण्ड्या का तिलक, माला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया।
नवीन कार्यकारिणी का गठन इस दौरान नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सीमा शाह को अध्यक्ष, रेखा पाण्ड्या को मंत्री, किरण गंगवाल को कोषाध्यक्ष एवं खुशबु छाबड़ा व मीनाक्षी पाटनी को सांस्कृतिक मंत्री बनाया गया। संचालन सुनिता पाटनी ने किया। कार्यक्रम में मंडल की सभी सदस्याओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।