Friday, March 6, 2026
Homeक्राइम न्यूजनाकाबंदी में फंसी नशे की खेप: यूपी नंबर की कार में स्मैक...

नाकाबंदी में फंसी नशे की खेप: यूपी नंबर की कार में स्मैक तस्करी करते नागौर के तीन तस्कर गिरफ्तार

केकड़ी, 03 जनवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नशे के सौदागरों व अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरवाड़ थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने थाने के सामने नाकाबंदी के दौरान एक स्विफ्ट कार से 3.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सरवाड़ थानाधिकारी रामपाल शर्मा ने बताया कि इन दिनों पूरे जिले में मादक पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत पुलिस टीम ने सरवाड़ थाने के सामने नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश नंबर की एक स्विफ्ट कार को संदिग्ध मानकर तलाशी ली गई, जिसमें 03.60 ग्राम स्मैक पाई गई। पुलिस ने मादक पदार्थ सहित कार को जब्त कर लिया तथा कार में सवार तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में जुटी पुलिस: पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज कर कार में सवार रेण थाना मेड़ता रोड जिला नागौर निवासी नरपतराम (43) पुत्र मनीराम विश्नोई, शेरसिंह (43) पुत्र धर्माराम विश्नोई एवं सुनील कुमार (30) पुत्र भंवरलाल विश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिरीक्षक राजेन्द्र सिंह व पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई इस कार्रवाई में थानाधिकारी रामपाल शर्मा, कांस्टेबल शुभकरण, दातार सिंह, हरिराम व कमलेश ने अहम भूमिका निभाई है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे यह माल कहां से लाए थे तथा कहां सप्लाई करने जा रहे थे।

RELATED ARTICLES