केकड़ी, 8 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते बुधवार को केकड़ी शहर के अनेक इलाकों में 4 घण्टे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता मुकेश मीणा ने बताया कि बुधवार को 11 केवी धुवालिया फीडर पर आवश्यक कार्य किया जाएगा।
यहां बंद रहेगी बिजली इसके चलते भाग्योदय नगर, बसन्त नगर, मोदी नगर, शिव कॉलोनी, डोराई का रास्ता, सापण्दा रोड, दण्ड़ का रास्ता, पानी की टंकी बाइपास रोड, कुन्दन नगर, एकता कॉलोनी, राजपुरा रोड, बोहरा कॉलोनी, कंचन कॉलोनी, प्रेम नगर, सुभाष नगर, सर्वोदय कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी, पारस कॉलोनी, अशोक नगर, गणेश कॉलोनी, मंगल विहार कॉलोनी, बालाजी नगर, गौरव नगर, श्रीनाथ कॉलोनी, विजय कॉलोनी आदि इलाकों में सुबह 7 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।