Thursday, October 8, 2026
Home क्राइम न्यूज गोरक्षा दल की सूझबूझ से पकड़ी गोवंश से भरी पिकअप, मौके से...

गोरक्षा दल की सूझबूझ से पकड़ी गोवंश से भरी पिकअप, मौके से फरार हुए चालक-परिचालक

केकड़ी: गोवंश तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन, जिसे सदर थाना पुलिस ने जब्त किया है।

केकड़ी, 13 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां सावर मार्ग पर कोहड़ा के समीप गोरक्षा दल के कार्यकर्ताओं ने सूझबूझ दिखाते हुए गोवंश से भरी पिकअप को पकड़ लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए। पिकअप में छह बछड़े थे, जिन्हें बड़ी निर्दयता के साथ ठूंस ठूंस कर भरा गया था। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा पिकअप को कब्जे में लिया। पुलिस ने सभी गोवंश को मेडिकल के बाद बढ़ते कदम गोशाला के सुपुर्द कर दिया।

कोहड़ा के समीप पकड़ी पिकअप प्राप्त जानकारी के अनुसार गोरक्षा दल के सदस्यों को बीती रात सूचना मिली कि देवली की तरफ से आ रही पिकअप वाहन में गोवंश भरा हुआ है। सूचना के आधार पर कार्यकर्ताओं ने कोहड़ा में बाबा रामदेव के भंडारे के समीप संदिग्ध पिकअप को रूकवा कर देखा तो उसमे गोवंश भरा हुआ था। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। भारी भीड़ के कारण मची गहमागहमी का फायदा उठाकर चालक-परिचालक मौके से फरार हो गए। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।

केकड़ी सदर थाना पुलिस (फाइल फोटो)

मुकदमा दर्ज कर शुरु की जांच सदर थानाधिकारी भंवरलाल ने बताया कि पिकअप को जब्त कर गोवंश को बाद मेडिकल बढ़ते कदम गोशाला के सुपुर्द कर दिया गया है। सदर थाना पुलिस ने गोवंश अधिनियम एवं पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। गोवंश को बचाने में गोरक्षा दल के सोनू माली, दशरथ चौधरी, विष्णु साहू, बलराम सैनी, प्रदीप राजपुरोहित, शंकर गुर्जर, प्रधान जाट, अशोक चौधरी, खुशीराम चौधरी, बिट्टू, अजय सिंह आदि ने विशेष सहयोग किया है।