केकड़ी, 21 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव को संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। NSUI राजस्थान के संगठन महासचिव मुकेश नराणियां द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार बिड़ला (अजमेर) निवासी ओमप्रकाश यादव को NSUI राजस्थान का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यादव ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे छात्रों के हितों और संगठन की मजबूती के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

संगठन को मिलेगी मजबूती: संगठन नेतृत्व ने विश्वास जताया है कि ओमप्रकाश यादव के अनुभवों से छात्र संगठन को प्रदेश स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा वे अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी व समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। ओमप्रकाश यादव की इस नियुक्ति की सूचना मिलते ही छात्र नेताओं, समर्थकों व क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों व शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

