Friday, March 6, 2026
Homeचिकित्साकेकड़ी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे...

केकड़ी में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, विशेषज्ञ चिकित्सक देंगे सेवाएं, आधुनिक तकनीक से होगा ऑपरेशन

केकड़ी, 06 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लायंस क्लब केकड़ी एवं डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 15 मार्च 2026 रविवार को जयपुर रोड पोकी नाडी स्थित लॉयन्स भवन में नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में डीडी नेत्र चिकित्सालय कोटा के विशेषज्ञ चिकित्सक सेवाएं देंगे। सुबह 10 बजे से जांच व भर्ती होगी। शिविर में भर्ती रोगियों को उसी दिन कोटा ले जाया जाएगा।

कोटा में होंगे ऑपरेशन: अगले दिन डीडी नेत्र चिकित्सालय कोटा में ऑपरेशन कर लैंस प्रत्यारोपित किए जाएंगे। रोगियों को लैंस, आवास, फल, दवा, भोजन, हरी पट्टी, चश्मे आदि क्लब की ओर से निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर का आयोजन स्वर्गीय हरजीराम गुर्जर एकलसिंहा की पुण्य स्मृति में छोटी देवी, शिवराज, मदनलाल, राजेश कुमार, राजाराम गुर्जर एक​लसिंहा के सहयोग से किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES