Homeचिकित्साहीट स्ट्रोक से बचाव के लिए बांटी नि:शुल्क दवाइयां, चिकित्सकों ने दी...

हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए बांटी नि:शुल्क दवाइयां, चिकित्सकों ने दी लू से बचने की सलाह

केकड़ी, 20 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): बढ़ती गर्मी व लू के प्रकोप से आमजन को बचाने के उद्देश्य से यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ होम्योपैथी द्वारा बुधवार को एक विशेष जन-जागरूकता अभियान व नि:शुल्क होम्योपैथिक औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया। बस स्टैंड परिसर में आयोजित इस शिविर में करीब 130 लोगों को लू व हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए नि:शुल्क होम्योपैथिक दवाइयां बांटी गई। शिविर में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अंशुल चाहर, डॉ. गौरव गुप्ता (विभागाध्यक्ष, फॉरेंसिक मेडिसिन), डॉ. भारत शर्मा (सहायक आचार्य, पैथोलॉजी), डॉ. भगवान सिंह बैरवा (सहायक आचार्य, ऑर्गनन ऑफ़ मेडिसिन) सहित कंपाउंडर प्रकाश जैन व वीरेंद्र प्रताप सिंह की चिकित्सकीय टीम ने सेवाएं दी। चिकित्सकों ने नागरिकों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में सिर ढककर निकलने व हल्के सूती वस्त्र पहनने की सलाह दी। साथ ही दोपहर 12 से 4 बजे के बीच अत्यधिक गर्मी में बाहर न निकलने और नींबू पानी, छाछ, ओआरएस व ताजे फलों के सेवन की बात कही।

25 मई से शुरू होगा नौतपा नि:शुल्क औषधि वितरण अभियान: महाविद्यालय के प्राचार्य एवं चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. पुनीत आर. शाह ने बताया कि आगामी नौतपा के दिनों में अत्यधिक गर्मी की संभावना को देखते हुए आगामी 25 मई से 2 जून 2026 तक महाविद्यालय चिकित्सालय परिसर में प्रतिदिन लू से बचाव के लिए नि:शुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक आमजन को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। इस शिविर में भारत विकास परिषद के सचिव रामनिवास जैन, शिवपाल सिंह, नंदलाल गर्ग व कैलाश जैन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

RELATED ARTICLES