Sunday, February 15, 2026
Homeशासन प्रशासनपंचायत समिति केकड़ी की साधारण सभा 05 फरवरी को, विभिन्न विभागों के...

पंचायत समिति केकड़ी की साधारण सभा 05 फरवरी को, विभिन्न विभागों के कामकाज की होगी समीक्षा

केकड़ी, 03 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पंचायत समिति केकड़ी की साधारण सभा की बैठक 05 फरवरी 2024 सोमवार को अपरान्ह 03 बजे बजे प्रधान होनहार सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। बैठक में विधायक शत्रुघ्न गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
अनुमानित बजट पर होगी चर्चा विकास अधिकारी सतीश बैरवा ने बताया कि बैठक में पेयजल, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण सहित अन्य विभागों के कामकाज की समीक्षा की जाएगी तथा अन्य मुद्दों पर चर्चा कर निर्णय लिए जाएंगे। इसी के साथ संशोधित बजट 2023—24 व अनुमानित बजट 2024—25 एवं वार्षिक कार्य योजना नरेगा 2024—25 का अनुमोदन भी किया जाएगा।

RELATED ARTICLES