Friday, January 16, 2026
Homeधर्म एवं संस्कृतिगोवर्धन पर्व: भगवान श्रीकृष्ण का किया गुणगान, पूजा अर्चना कर गोधन व...

गोवर्धन पर्व: भगवान श्रीकृष्ण का किया गुणगान, पूजा अर्चना कर गोधन व पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

केकड़ी, 22 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर में बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने रंग बिरंगे परिधान पहनकर अलसुबह अपने निवास के बाहर गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना की। मान्यता यह है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी उंगली में उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और इंसानी जिंदगियों को भगवान इंद्र के कोप से बचाया था।

तोड़ा इंद्र का घमंड: श्रीकृष्ण ने इन्द्र् के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। इस दिन लोग अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाते हैं। कुछ लोग गाय के गोबर से गोवर्धन का पर्वत बनाकर उसे पूजते हैं, तो कुछ गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान को जमीन पर बनाते है।

RELATED ARTICLES