Homeहैल्थ एण्ड लाइफ स्टाइलनवजीवन होम सेवा संस्थान में गूंजे हनुमान जी के जयकारे, सामूहिक सुंदरकांड...

नवजीवन होम सेवा संस्थान में गूंजे हनुमान जी के जयकारे, सामूहिक सुंदरकांड का हुआ पाठ

केकड़ी, 02 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नवजीवन होम सेवा संस्थान में गुरुवार को हनुमान जयंती महोत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया गया।  इस अवसर पर संस्थान के सदस्यों व स्टाफ ने सामूहिक रूप से सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ कर सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरूआत में संस्थान के पदाधिकारियों ने पवनपुत्र हनुमान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया। इसके पश्चात सभी ने एक लय में सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का श्रद्धापूर्वक पाठ किया। कार्यक्रम का समापन हनुमान जी की भव्य आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

नशामुक्ति के संकल्प के साथ आयोजन: उल्लेखनीय है कि यह संस्थान नशा मुक्ति केंद्र के रूप में समाज सेवा का कार्य कर रहा है। आयोजन के दौरान केन्द्र में उपचाररत युवाओं में आध्यात्मिक वातावरण के जरिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया गया। कार्यक्रम में हीरा सिंह, त्रिलोक चंद्र जांगिड़, शंकर, जीवराज व ऋषि राज शर्मा सहित स्टाफ साथी दीपक साहू, चेतन शर्मा, कुणाल, दीपक वर्मा, अभिषेक जोशी व मोहित आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES