Saturday, March 28, 2026
Homeक्राइम न्यूजएनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई: गश्त के दौरान पकड़ा अवैध मादक पदार्थ, एक...

एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई: गश्त के दौरान पकड़ा अवैध मादक पदार्थ, एक आरोपी गिरफ्तार

केकड़ी, 27 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सदर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गश्त के दौरान 2 किलो 900 ग्राम अवैध डोडा पोस्त चूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मील व वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की। सदर थाना पुलिस ने आरोपी जीवराज (36) पुत्र बालूराम गुर्जर, निवासी काचरिया (भिनाय) को अवैध मादक पदार्थ के साथ दबोचा। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 (बी) के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी जगदीश प्रसाद चौधरी के साथ हेड कांस्टेबल चालक छोटूलाल, कांस्टेबल विजय सिंह, जीतराम व कन्हैयालाल की मुख्य भूमिका रही।

RELATED ARTICLES