केकड़ी, 21 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार रात से ही केकड़ी जिले में भी देखने को मिला है। जिलेभर में रात को रिमझिम बारिश का दौर शुरू हो गया। सुबह तक बूंदाबादी का दौर रहा। वहीं जिले के कई गांवों में तेज बारिश भी होने के समाचार हैं। हालांकि सुबह 9 बजे बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप खिल गई। बता दें कि मौसम विभाग ने प्रदेश के जिलों में बारिश की चेतावनी दी थी। मंगलवार रात से ही तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए। तेज हवा के साथ बारिश का दौर शुरू हो गया।
केकड़ी: बारिश से सड़के हुई गीली।
तापमान में आई गिरावट कहीं जगहों पर देर रात से ही बूंदाबांदी का दौर शुरू हुआ जो अलसुबह तक जारी रहा। जिले के कई गांवों में तेज बारिश भी हुई है। जिससे गली-मोहल्लों में पानी बह निकला। बारिश के चलते अलसुबह तापमान में भी गिरावट आई है। जिले में हुई बारिश से सरसों, गेहूं, जौ व जीरा सहित अन्य कई फसलों में नुकसान की आशंका हैं। इन दिनों खेतों में किसान सरसों की फसल काट रहे हैं। जिससे सरसों की फसल में नुकसान हुआ है। वहीं बारिश के चलते खेत में पककर तैयार जीरे की फसल में सबसे अधिक नुकसान की आशंका है।
पश्चिमी विक्षोभ का असर, फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ी
