केकड़ी, 20 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) विभाग के प्रदेश अध्यक्ष हरसहाय यादव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद की अनुशंसा पर केकड़ी निवासी इंसाफ अली शोरगर को प्रदेश सचिव के साथ चित्तौड़गढ़ जिले का जिला प्रभारी नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इस नई जिम्मेदारी के लिए इंसाफ अली शोरगर ने राष्ट्रीय व प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है।


