Thursday, February 19, 2026
Homeधर्म एवं संस्कृतिझरनेश्वर महादेव का सहस्त्रधारा से किया जलाभिषेक, भक्तों ने लगाए शिव शंकर...

झरनेश्वर महादेव का सहस्त्रधारा से किया जलाभिषेक, भक्तों ने लगाए शिव शंकर के जयकारे

केकड़ी, 17 अगस्त (आदित्य न्यूज नेटवर्क): यहां सावर मार्ग पर खारी नदी के तट पर स्थित झरनेश्वर महादेव मंदिर में शनिवार को भगवान भोलेनाथ का सहस्त्रधारा से जलाभिषेक किया गया। शुरूआत में विद्वान पंडितों के निर्देशन में विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार व पूजा अर्चना की गई। सहस्त्रधारा का आयोजन पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह शक्तावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समरवीर सिंह शक्तावत एवं योगराज सिंह शक्तावत परिवार पिपलाज वालों की ओर किया गया। जलाभिषेक के बाद देव प्रतिमाओं का रंग बिरंगे फूलों से मनमोहक श्रृंगार किया गया।

महाआरती के बाद वितरित किया प्रसाद सहस्त्रधारा के बाद मंदिर पुजारी हीरानाथ महाराज ने महाआरती की। महाआरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर शिव भोले के जयकारों से गुंजायमान हो गया। इस मौके पर भूपेन्द्र सिंह शक्तावत, प्रदीप सिंह देवली, योगेन्द्र प्रताप सिंह शक्तावत, केकड़ी जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष सुरेन्द्र जोशी, ​युवा नेता धनेश जैन, नगर परिषद सभापति कमलेश साहू, सरपंच पति सांवरलाल गुर्जर समेत कई जने मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES