केकड़ी, 6 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): पुरानी केकड़ी स्थित कुंज मंदिर में बैठक आयोजित कर विजयवर्गीय महिला मण्डल की नवीन कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमे कुसुम पाटोदिया को अध्यक्ष, अभिलाषा चौधरी को उपाध्यक्ष, सुमन पाटोदिया को सह उपाध्यक्ष, राधा परवा को संयोजिका, शशि बोरा को सह संयोजिका, संतोष पाटोदिया को मंत्री, सरिता खुवाल को सह मंत्री, अंजू शास्त्री को कोषाध्यक्ष, संगीता बोरा को सह कोषाध्यक्ष, ममता चौधरी को प्रचार प्रसार मंत्री, रक्षा पाटोदिया को सह प्रचार प्रसार मंत्री, विजय पाटोदिया को संगठन मंत्री, सुमन मूणियां (पाटोदिया) को सह संगठन मंत्री एवं एकता पाटोदिया, अंतिमा खूंटेटा, उषा पाटोदिया, निभा पाटोदिया, शिक्षा खूंटेटा व पूजा सागरिया को सांस्कृतिक समिति सदस्य बनाया गया है।
कार्यकारिणी में ये भी है शामिल इसी प्रकार आशा खूंटेटा, रिंकू बोरा, मंजू पाटोदिया, सरोज चौधरी व मंजेश पाटोदिया को क्रीड़ा समिति सदस्य, राजकुमारी परवा, मंजू पाटोदिया, ललिता खूंटेटा, वंदना पाटोदिया, इंद्रा पाटोदिया, गुंजन चौधरी, सुनीता मूणियां व रति मूणिया को युवा महिला समिति सदस्य, पुष्पा नायकवाल, सोनल परवा व मंजू खुवाल को सत्संग समिति सदस्य, प्रेमलता चौधरी, मधु पाटोदिया, ग्यारसी देवी व निर्मला चौधरी को संरक्षक एवं कौशल्या मूणियां, सूरज सेढ़ानी व मीरा ढोसीवाल को महिला परामर्शदात्री बनाया गया है। कार्यकारिणी गठन के बाद स्थानीय सभा अध्यक्ष राजेंद्र नायकवाल ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।