केकड़ी, 13 अक्टूबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आवश्यक रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते मंगलवार को केकड़ी शहर समेत विभिन्न गांवों में 3 घंटे विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लि. के सहायक अभियंता राजेश कुमार राजोरिया ने बताया कि दीपावली पर्व के मद्देनजर मंगलवार को 132 केवी जीएसएस केकड़ी पर आवश्यक कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33 केवी फीडर क्रमांक 03 कालेड़ा, 04 सावर, 05 केकड़ी शहर, 06 कादेड़ा व 09 सरवाड़ फीडर की विद्युत सप्लाई सुबह 7.30 बजे से 10.30 बजे तक बंद रहेगी।
