Thursday, October 8, 2026
Home खेलकूद नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेगा केकड़ी का लखन, महाराष्ट्र के अमरावती शहर...

नेशनल टूर्नामेंट में भाग लेगा केकड़ी का लखन, महाराष्ट्र के अमरावती शहर में होगा आयोजन

केकड़ी: लखन धाभाई का माला पहनाकर अभिनन्दन करते संस्थान के पदाधिकारीगण।

केकड़ी, 30 नवम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी, केकड़ी में अध्यनरत लखन धाभाई आगामी 10 दिसम्बर से महाराष्ट्र के अमरावती शहर में आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 कबड्डी 14 वर्ष छात्र वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेगा। इससे पहले लखन आगामी 1 दिसम्बर से राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भीटेडा बहरोड जिला कोटपूतली बहरोड में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगा।

माला पहनाकर किया स्वागत प्रधानाचार्य नरेन्द्र कुमार पारीक ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर में रवाना होने से पहले संस्थान के सचिव चंद्रप्रकाश दुबे, निदेशक डॉ.अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, शारीरिक शिक्षक अभिषेक शर्मा आदि ने लखन धाभाई को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।