Site icon Aditya News Network – Kekri News

लघु उद्योग भारती की शाखाओं का किया विस्तार, बघेरा एकलसिंहा ग्रामीण इकाई का किया गठन

केकड़ी: लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रकाश चन्द्र का स्वागत करते राजेन्द्र विनायका एवं अन्य।

केकड़ी, 21 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): लघु उद्योग भारती चित्तौड़ प्रांत द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए आज केकड़ी क्षेत्र की बघेरा एकलसिंहा ग्रामीण इकाई का गठन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चन्द्र मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़, प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा व केकड़ी शहर लघु उद्योग शाखा के अध्यक्ष अनिल मित्तल वि​शिष्ट अ​तिथि के रूप में उपस्थित रहे। शुरुआत में अतिथियों ने मां भारती व भगवान विश्वकर्मा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद अतिथियों का माल्यार्पण, दुपट्टा व स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत अभिनन्दन किया गया। प्रान्त महामंत्री प्रवीण गुप्ता ने मंत्रोच्चार किया।

इन्हें बनाया पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड़ ने बघेरा एकलसिंहा की नवीन कार्यकारिणी घोषित की। जिसमे राजेंद्र विनायका व कृष्णानंद तिवारी को संरक्षक, सोनू लोढ़ा को अध्यक्ष, लोकेन्द्र सिंह बघेरा को उपाध्यक्ष, नरेन्द्र मेहता को सचिव, मुकेश नामा देवगांव को सहसचिव, बालकिशन साहू को कोषाध्यक्ष एवं राव वीरभद्र सिंह राठौड़, चन्द्रप्रकाश चौधरी, विजय कुमार सोनी, सत्यनारायण गुर्जर, दीपक गुर्जर व राम अवतार डोडिया को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अतिथियों ने नवीन कार्यकारिणी को शपथ दिलाई तथा संगठन की रीति नीति से अवगत कराया। संचालन रामबाबू सागरिया ने किया।

केकड़ी: लघु उद्योग भारती के कार्यक्रम में मंचासीन अतिथि एवं नवीन कार्यकारिणी।

ये रहे मौजूद इस मौके पर शिवरतन मूंदड़ा, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, सत्यनारायण चौधरी, प्रहलाद  पारीक सरवाड़, राधेश्याम पोरवाल, बलराज मेहरचंदानी, रामदेव माली, गोविंद जैन, अखिल जैन, सुशील कर्नावट, अनिल मंत्री, मुकेश नुहाल, अरविंद नाहटा, रोहित जांगिड़, कन्हैयालाल जेतवाल, अनिल राठी, बंटी माली, सुरेश सैन, अनिल कटारिया, दिनेश राठी, राजेश मूंदड़ा, निहाल चंद विजय, प्रभुनाथ योगी, पूर्व विधायक गोपाल धोबी, धनराज चौधरी, राजेन्द्र चौधरी, कमल सांखला, मिलाप लोढ़ा, रामस्वरूप गुर्जर आदि उपस्थित रहे।

Exit mobile version