केकड़ी, 16 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): नवनियुक्त तहसीलदार सत्यनारायण लोहार ने कहा कि प्रशासनिक कार्यों को जवाबदेही के साथ पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता है, साथ ही सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ वंचित वर्ग तक पहुंचे इसके लिए कार्य किया जाएगा। वे गुरुवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि आमजन निराश होकर नहीं जाना चाहिए। इसके लिए पटवारियों को विशेष दिशा-निर्देश दिए जा रहे है। साथ ही उन्हें मुख्यालय पर रहकर कार्य सम्पादित करने के लिए भी पाबंद किया जा रहा है। इस मौके पर केकड़ी तहसील कार्यालय से जुडे़ कर्मचारियों, गिरदावर व पटवारियों ने लोहार का माल्यार्पण व साफा बंधवा कर स्वागत किया।


