केकड़ी, 27 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): अजमेर लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में कुल 58.80 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां कुल 2 लाख 64 हजार 690 मतदाता पंजीकृत है। जिसमे 1 लाख 34 हजार 131 पुरूष, 1 लाख 30 हजार 558 महिला एवं 1 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। इनमें से कुल 1 लाख 55 हजार 626 मतदाताओं ने मतदान की आहूति देकर लोकतंत्र के यज्ञ को सफल बनाया। जिसमें 81 हजार 476 पुरुष, 74 हजार 149 महिला एवं एक ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल है। यहां पुरूषों का प्रतिशत 60.74 एवं महिलाओं का प्रतिशत 56.79 रहा।
केकड़ी विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान भाग संख्या 3 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय कक्षा 8 मोतीपुरा में हुआ। यहां 677 वोटर में से 546 ने वोट डाले। यहां 80.65 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार सबसे कम मतदान राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घटियाली स्थित एक बूथ में हुआ। यहां भाग संख्या 228 में 1345 वोटर में से केवल 526 वोटर ने ही वोट डाले। यहां 39.11 प्रतिशत मतदान हुआ।
केकड़ी शहरी क्षेत्र में 34 हजार 284 मतदाताओं में से 20 हजार 838 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहां मतदान प्रतिशत 60.78 रहा। केकड़ी शहरी क्षेत्र में सबसे ज्यादा मतदान भाग संख्या 145 महात्मा गांधी विद्यालय चारभुजा मंदिर के कमरा नम्बर 8 में हुआ। यहां 1152 वोटर में से 818 ने वोट डाले। यहां 71.01 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार सबसे कम मतदान भाग संख्या 137ए राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरवाड़ा के कमरा नम्बर 10 में हुआ। यहां 772 वोटर में से 364 ने वोट डाले। यहां 47.15 प्रतिशत मतदान हुआ।
लोकसभा चुनाव से संबंधित समाचार देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।