Saturday, July 26, 2025
Homeसमाजमाहेश्वरी नवयुवक मंडल के चुनाव सम्पन्न, रामकिशोर बने अध्यक्ष, रौनक को सचिव...

माहेश्वरी नवयुवक मंडल के चुनाव सम्पन्न, रामकिशोर बने अध्यक्ष, रौनक को सचिव का जिम्मा

केकड़ी, 23 जुलाई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): माहेश्वरी नवयुवक मंडल की वार्षिक आमसभा का आयोजन मंगलवार को महेश वाटिका में किया गया। बैठक में सत्र 2025-27 के लिए कार्यकारिणी का गठन कर रामकिशोर बियानी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं रौनक ​सोमानी को सचिव बनाया गया। बियानी ने महेश भगवान की प्रतिमा के समक्ष पद की शपथ ली तथा संगठन की एकता, सेवा कार्यों में सक्रियता एवं युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का संकल्प किया।

युवा शक्ति का लेंगे सकारात्मक सहयोग: रामकिशोर बियानी ने कहा कि वे नवयुवक मंडल के तत्वावधान में रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक व खेल कार्यक्रम, करियर गाइडेंस कार्यक्रम, वरिष्ठ नागरिक सम्मान, समाज की जरूरतमंद बेटियों के लिए सहयोग अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण अभियान चलाएंगे। वे युवा शक्ति के सहयोग से संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे। इसमें लिए समाज के सक्रिय, योग्य व सेवाभावी युवाओं को संगठन में शामिल कर उनकी क्षमता के अनुसार दायित्व दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES