केकड़ी, 19 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर रोड स्थित लॉर्ड तिरुपति महाविद्यालय ने समाज सेवा की दिशा में एक अनुकरणीय पहल की है। महाविद्यालय प्रबंधन ने स्वर्गीय लाडा देवी एवं स्वर्गीय पोखर कुमावत छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 11 अनाथ बालिकाओं को कक्षा 1 से 12वीं तक नियमित मासिक छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना के प्रचार-प्रसार के लिए रोडवेज बस स्टैंड स्थित सिटी कार्यालय पर बढ़ते कदम गौशाला व भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में पोस्टर का विमोचन किया गया। महाविद्यालय के मार्गदर्शक डॉ. आदित्य उदयवाल ने बताया कि संस्थान की प्राथमिकता है कि कोई भी मेधावी छात्रा आर्थिक अभाव के कारण शिक्षा से वंचित न रहे। उल्लेखनीय है कि महाविद्यालय पूर्व में भी 3 छात्राओं को गोद लेकर उनकी पढ़ाई का संपूर्ण खर्च वहन कर रहा है।

अतिथियों ने बताया प्रेरणादायक कदम: इस अवसर पर बढ़ते कदम गौशाला के व्यवस्थापक आनंदीराम सोमानी, पूर्व सरपंच विमल कुमार जैन, राकेश तोषनीवाल, अमित गर्ग, राजेंद्र बियानी उपस्थित रहे। साथ ही भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बहादुर सिंह शक्तावत, सचिव रामनिवास जैन, कोषाध्यक्ष हीरालाल सामरिया, पूर्व अध्यक्ष अशोक रांटा, कैलाश चंद जैन, शिव कुमार बियानी, प्रांतीय प्रभारी सर्वेश विजय, दिनेश वैष्णव, महावीर वैष्णव, डॉ. विष्णु कुमार साहू, ऋषि राज शर्मा व यज्ञ नारायण सिंह शक्तावत की गरिमामयी उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने महाविद्यालय के इस निर्णय को क्षेत्र के अन्य संस्थानों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया।

