केकड़ी, 26 सितंबर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): आगामी पंचायत राज चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने राजस्थान में जिला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की नियुक्ति की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के हस्ताक्षरों से जारी सूची के अनुसार केकड़ी नगर पालिका के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी को अजमेर जिले का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्हें कार्यकर्ताओं से समन्वय, वार्डवार संगठन की समीक्षा एवं चुनाव संबंधी गतिविधियों के संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही संगठनात्मक बैठकों की रिपोर्ट प्रदेश स्तरीय चुनाव प्रबंधन समिति को प्रस्तुत करनी होगी।


