Thursday, February 19, 2026
Homeशासन प्रशासननरेन्द्र सिंह होंगे केकड़ी के नए पुलिस अधीक्षक, राज्य सरकार ने जारी...

नरेन्द्र सिंह होंगे केकड़ी के नए पुलिस अधीक्षक, राज्य सरकार ने जारी किए आदेश

केकड़ी, 16 फरवरी (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी नरेन्द्र सिंह केकड़ी के नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वे वर्तमान पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी का स्थान लेंगे। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव कनिष्क कटारिया ने इस संबंध में शुक्रवार को एक आदेश जारी किया है। केकड़ी जिले के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह वर्तमान में ब्यावर में पुलिस अधीक्षक के पद पर सेवाएं दे रहे हैं। वहीं मनीष त्रिपाठी का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक, राजसमंद के पद पर किया गया है।

RELATED ARTICLES