Homeसमाजफुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत; आरक्षण व 11 सूत्री मांगों...

फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत; आरक्षण व 11 सूत्री मांगों पर संघर्ष तेज करने का आह्वान

केकड़ी, 01 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): फुले ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फुले आरक्षण संघर्ष समिति के संयोजक सीपी सैनी का केकड़ी आगमन पर क्षत्रिय फुल मालियान नवयुवक मंडल व माली (सैनी) समाज द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। क्षत्रिय फुल मालियान नवयुवक मंडल के अध्यक्ष कैलाश चंद्र झाड़ोलिया ने बताया कि सीपी सैनी अजगरा में आयोजित समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में शिरकत करने जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फूले सर्किल पर पहुंचकर ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर समाज के युवाओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले अमर रहेसीपी सैनी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैंजैसे नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया। इसके पश्चात बाईपास स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश माली महासभा के सचिव बिरदी चंद सैनी, वरिष्ठ कार्यकर्ता बृज नारायण बिदा, कैलाश अजमेरा, उपाध्यक्ष सत्यनारायण भिवाल सहित उपस्थित समाजजनों व युवाओं ने सैनी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया।

मांगों पर सरकार को घेरा: आरक्षण व अन्य 11 सूत्री मांगों के संदर्भ में सीपी सैनी ने बताया कि 25 फरवरी को विधानसभा घेराव के दौरान सरकार के मंत्रियों व प्रतिनिधियों ने कमेटी गठन कर मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था। सैनी ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र मांगें नहीं मानी गई, तो इसी माह में समय व स्थान निर्धारित कर आंदोलन को और उग्र बनाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मांगों की अनदेखी का जवाब आने वाले चुनावों में करारा दिया जाएगा। इस अवसर पर गणेश कच्छावा, बंटी बागवाल, रामावतार करोड़ीवाल, टोनी बागवाला, सुरेश करोड़ीवाल, हेमराज आरेडिया, शंकर तुनकलिया, राजू बबेरवाल, मनोज करोड़ीवाल, सोनू बागवाल, राकेश करोड़ीवाल, लालचंद करोड़ीवाल, जय सूईवाल, प्रधान करोड़ीवाल, राम अवतार करोड़ीवाल, जय सिंह करोड़ीवाल, रतन करोड़ीवाल, छोटू लाल, दीपू करोड़ीवाल, मुकेश किरोड़ीवाल, रामदेव करोड़ीवाल, राकेश बाथरा, कमल अरेबिया व सोनू सहित बड़ी संख्या में युवा व समाजजन मौजूद थे।

RELATED ARTICLES