केकड़ी, 24 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): शहर में हनुमान जयंती का पर्व 12 अप्रैल 2025 शनिवार को परम्परागत हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान शहर के विभिन्न बालाजी मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना व भजन संध्या के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। श्रीरामचरित मानस मण्डल के तत्वावधान में देवगांव गेट स्थित गोशाला सत्संग में शाम 7.30 बजे से 251 आसन पर सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया जाएगा।

पूजा अर्चना से होगी शुरुआत सुन्दरकाण्ड पाठ की शुरुआत से पहले रामचरितमानस की विधिवत पूजा अर्चना की जाएगी तथा पाठ के बाद सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण होगा। आयोजन में भाग लेने के इच्छुक श्रद्धालु 8 अप्रैल 2025 तक रोहित विजय, मनोज बाहेती, पुरूषोत्तम काबरा, अशोक विजय, दिनेश गर्ग सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को अपना नाम लिखवाकर आसन सुनिश्चित कर सकते है।
