Thursday, June 19, 2025
Homeशासन प्रशासनपुलिस ने 'वंदे गंगा जल संरक्षण' अभियान के तहत किया पौधरोपण, विभिन्न...

पुलिस ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण’ अभियान के तहत किया पौधरोपण, विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे लगाए

केकड़ी, 19 जून (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी शहर थाना पुलिस ने ‘वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान’ के तहत गुरुवार को पुलिस चौकी बघेरा में पौधारोपण, साफ-सफाई व श्रमदान जैसी गतिविधियां आयोजित की। यह अभियान राज्य सरकार द्वारा 5 जून 2025 से 20 जून 2025 तक पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संग्रहण व स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए चलाया जा रहा है। इस पहल में पुलिस स्टाफ के साथ पुलिस मित्र, ग्राम रक्षक, सुरक्षा सखी व शांति समिति के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्र​जातियों के कुल 51 पौधे लगाए गए। इस मौके पर सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, बघेरा सरपंच लालाराम जाट, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES