Homeक्राइम न्यूजपुलिस ने अवैध बजरी से भरा ट्रेलर किया जब्त, खनन माफियाओं में...

पुलिस ने अवैध बजरी से भरा ट्रेलर किया जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप

केकड़ी, 17 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): सावर थाना पुलिस ने अवैध खनन, निर्गमन व परिवहन के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अवैध बजरी से भरा एक ट्रेलर जब्त कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश मील के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के सुपरविजन व थानाधिकारी राधेश्याम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देवली रोड सावर से अवैध बजरी परिवहन करते ट्रेलर को डिटेन किया।

खनन विभाग वसूलेगा जुर्माना: पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना परिसर में खड़ा करवाया है व इस कार्यवाही की सूचना खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग को दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार भविष्य में भी अवैध खनन व परिवहन करने वालों के विरूद्ध इस प्रकार की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। इस कार्यवाही में थानाधिकारी राधेश्याम, एएसआई सरदार सिंह, हैड कांस्टेबल छोटूराम, कांस्टेबल रमेशचन्द (विशेष योगदान) व विनोद शामिल रहे।

RELATED ARTICLES