Thursday, May 1, 2025
Homeक्राइम न्यूजमेडिकल बोर्ड से करवाया मृत गाय का पोस्टमार्टम, चिकित्सकों के अनुसार दम...

मेडिकल बोर्ड से करवाया मृत गाय का पोस्टमार्टम, चिकित्सकों के अनुसार दम घुटने से हुई मौत, जानवरों के नोचने से हुए थन पर घाव

केकड़ी, 01 दिसम्बर (आदित्य न्यूज नेटवर्क): केकड़ी जिले के बघेरा में रविवार को एक खेत में मृत गाय के थन कटे होने की जानकारी मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा और मृत गाय का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम के बाद गाय को गड्ढे में दफना दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वराह सागर के पीछे एक खेत में गाय का मृत शव पड़ा था। जिसके थन कटे हुए मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। पूरे गांव में तरह तरह की अफवाहे फैलने लगी। ग्रामीणों ने असमाजिक तत्वों द्वारा गाय के साथ इस प्रकार का कृत्य करने की आशंका जताई।

पुलिस को दी जानकारी ग्रामीणों ने बघेरा सरपंच लालाराम जाट, बघेरा पुलिस चौकी इंचार्ज बलवंत सिंह आदि को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन मय जाब्ता मौके पर पहुंच गया एवं जानकारी जुटाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप अधीक्षक हर्षित शर्मा व केकड़ी सिटी थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। सरपंच व ग्रामीणों से चर्चा के बाद मृत गाय का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने का निर्णय लिया गया।

तीन चिकित्सकों की टीम ने किया पोस्टमार्टम बाद में पशु चिकित्सक डॉ. अमित पारीक, डॉ. अनिल जांगिड व डॉ. पंकज झारोटिया की टीम ने मौके पर ही मृत गाय का पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम के बाद गाय के शव को गढ्ढा खुदवाकर दफना दिया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित पारीक ने बताया कि प्रथम दृष्टया गाय की मौत दम घुटने के कारण हुई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृत गाय के स्तनों को जानवरों द्वारा नोचा गया है। वास्तविक खुलासा विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद ही हो पाएगा।

RELATED ARTICLES