Homeशासन प्रशासनविद्युत तंत्र होगा सुदृढ़: 132 केवी जीएसएस पर 31.5 एमवीए क्षमता का...

विद्युत तंत्र होगा सुदृढ़: 132 केवी जीएसएस पर 31.5 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित; विद्युत आपूर्ति में मिलेगी राहत

केकड़ी, 01 मई (आदित्य न्यूज नेटवर्क): क्षेत्र में बढ़ती बिजली की मांग व लोड की समस्या के समाधान के लिए अजमेर विद्युत वितरण निगम ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सहायक अभियंता 132 केवी जीएसएस पर 31.5 एमवीए क्षमता के नए पावर ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। लगभग 3.6 करोड़ रुपए की लागत से तैयार इस सिस्टम के शुरू होने से अब क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारू व व्यवस्थित हो सकेगी।

कुल क्षमता बढ़कर हुई 56.5 एमवीए: वर्तमान में इस जीएसएस पर दिन-प्रतिदिन बिजली का लोड बढ़ रहा था, जिससे सुचारू आपूर्ति बनाए रखने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा था। इस नए ट्रांसफार्मर की स्थापना के बाद अब इस जीएसएस की कुल क्षमता बढ़कर 56.5 एमवीए हो गई है। लोड बढ़ने की स्थिति में अब यह सिस्टम आसानी से आपूर्ति का प्रबंधन करने में सक्षम होगा, जिससे ट्रिपिंग व अघोषित बिजली कटौती जैसी समस्याओं से निजात मिलेगी।

उच्चाधिकारियों की देखरेख में कार्य पूर्ण: ट्रांसफार्मर स्थापना व टेस्टिंग का कार्य अधीक्षण अभियंता अजमेर एम.के. जारवाल, सहायक अभियंता 132 केवी जीएसएस आर.के. शर्मा सहित वि​भाग के उच्चाधिकारियों के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। 132 केवी जीएसएस के सहायक अभियंता राजेश राजोरिया ने बताया कि इस नई व्यवस्था के लोड से जुड़ने के बाद आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को हाई वोल्टेज व निर्बाध बिजली की सुविधा मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES