Friday, March 13, 2026
Homeसामाजिकगो सम्मान आह्वान अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, बैठक में आगामी...

गो सम्मान आह्वान अभियान को जन-आंदोलन बनाने की तैयारी, बैठक में आगामी कार्ययोजना पर होगी विशेष चर्चा

केकड़ी, 12 मार्च (आदित्य न्यूज नेटवर्क): राष्ट्रव्यापी स्तर पर आयोजित गो सम्मान आह्वान अभियानकी आगामी कार्ययोजना तैयार करने के लिए शुक्रवार 13 मार्च को कादेड़ा रोड स्थित बढ़ते कदम गौशाला में सायं 4:00 बजे एक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अभियान की रूपरेखा व क्षेत्र में गो संरक्षण से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर रणनीति तैयार की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि गो माता के सम्मान, संरक्षण व संवर्धन को गति देने के उद्देश्य से स्थानीय स्तर पर सक्रिय सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र के समस्त गो भक्तों, धर्मप्रेमियों व समाजसेवियों से इस बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है, ताकि गो सेवा के इस पावन अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके।

RELATED ARTICLES