Thursday, June 19, 2025
Homeराजनीतिप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुष्कर में करेंगे विजय शंखनाद, विधायक शत्रुघ्न गौतम ने...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पुष्कर में करेंगे विजय शंखनाद, विधायक शत्रुघ्न गौतम ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

केकड़ी, 05 अप्रैल (आदित्य न्यूज नेटवर्क): भारतीय जनता पार्टी अजमेर लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भागीरथ चौधरी के समर्थन में शनिवार को पुष्कर में मेला मैदान में होने वाली विशाल आमसभा की तैयारी के लिए भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल, गणेश चौकी मंडल व ब्राह्मणी माता मंडल की संयुक्त बैठक शुक्रवार को नीलम मैरिज गार्डन में आयोजित की गई।

ये रहे मंचासीन बैठक में विधायक शत्रुघ्न गौतम, प्रधान होनहार सिंह राठौड़, भाजपा नेता राजेन्द्र विनायका, जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर, पूर्व विधायक गोपाल धोबी, मंडल अध्यक्ष अनिल राठी, सत्यनारायण गुर्जर व महेश शर्मा, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र चौधरी, विस्तारक नरेश योगी, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम कंवर, जिला मंत्री दमयंती जोशी, अध्यक्ष अनिता राठी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री देवव्रत सिंह, जिला उपाध्यक्ष मनोज कुमावत, किसान मोर्चा जिला मंत्री धनराज चौधरी मंचासीन रहे।

पूरी दूनियां में भारत की अलग पहचान सभा को सम्बोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि आज कांग्रेस डरी हुई है। उनके प्रत्याशी चुनाव लड़ने से पीछे हट रहे है। क्योंकि इन्होंने अपने 70 साल के शासन में गरीबी हटाओ के नाम पर राज किया। लेकिन गरीबी नही हटाई बल्कि भ्रष्टाचार से खुद के घर भर कर खुद की गरीबी हटाई। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरी दुनिया मे भारत की अलग पहचान बनाई है। आज पूरा विश्व किसी भी घटना पर भारत की तरफ देखता है।

भारी मतों से होगी ​जीत गौतम ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी भागीरथ चौधरी केकडी विधानसभा क्षेत्र से भारी मतों से विजयी होंगे। इसके लिए हमारे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ब्रम्हाजी की नगरी पुष्कर से विजय शंखनाद करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में केकड़ी विधानसभा क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को पुष्कर पहुंचने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर तीनों मण्डल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन अर्जुन सिंह शक्तावत व महावीर साहू ने किया।

RELATED ARTICLES